रन्नौद। पंडित दीनदयाल जी ने जिस प्रकार मनुष्य को शरीर मन बुद्धि और आत्मा का सच बताया है इसी प्रकार राष्ट्र का भी अपना शरीर मन बुद्धि और आत्मा के रूप में बना है इन चारों का विकास समग्र रूप से होगा तभी देश का विकास होगा इस हेतु कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के माध्यम से गरीब कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को साकार करते हुये कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र पर भाजपा का परचम लहरा कर कोलारस विधानसभा को विकास की मुख्यधारा में लाये व 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 200 पार के संकल्प को पूरा करें उक्त उद्गार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हुजूर विधायक व कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने रन्नौद मंडल की बैठक में व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि यह उपचुनाव कोलारस विधानसभा के लिए विकास की नई इबारत लिखेगा कार्यकर्ता अपने पूरे मनोयोग के साथ सरकार की जन हितैषी योजनाओं एवं विकास के दम पर जनता के बीच सीना चौड़ा कर जाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार किसान हितैषी सरकार जिसने किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण दिया, फसल का सही दाम मिले जिसके लिए भावांतर भुगतान योजना ,समर्थन मूल्य पर खरीदी ,किसान क्रेडिट कार्ड ,फसल बीमा योजना और आज किसान के लिए बिजली की सही उपलब्धता हो फीडर सेपरेशन का कार्य कर किसानों को बिजली मिलती है किसानों की मेहनत का प्रतिफल है कि मध्यप्रदेश सरकार को 4 बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। रन्नौद मंडल की बैठक मे संग़ठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, आई टी के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी राज्य मंत्री माधव सिंह दांगी जी मोहन शर्मा , प्रदेश सेक्टर , मंजू महाराज जिला सेक्टर प्रभारी , स्थानीय सेक्टर प्रभारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष रामू रघुवंशी, पिझड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरवीर सिंह दांगी, महिला मोर्चा सीमा रजाक, अनुसूचित जनजाती गुड्डू आदिवासी, अनुसूचित जाति सियाराम परिहार एवं मंडल अध्यक्ष हेमपाल सिंह दांगी महामंत्री दिनेश खटीक अवध बोहरे उपाध्यक्ष राकेश रघुवंशी अरविंद रघुवंशी बबलू लोधी सरपंच राजकुमार रघुवंशी मोहन सिंह लोधी रिंकू जैन रामपाल सिंह लोधी मीडिया प्रभारी एवं सभी मोर्चो के पदाधिकारी,प्रकोष्ट संयोजक, मंदल पदाधिकारी,सेक्टर प्रभारी अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है भाजपा सरकार: रामेश्वर शर्मा भाजपा रन्नौद मंडल की बैठक संपन्न
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग / Shivpuri News
- खेत विवाद में महिला सहित पति पर लाठी से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
- साड़ी बेचने जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल / Shivpuri News
- खनियाधाना में पोषण पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ: पहले 6 वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष फोकस / Shivpuri News
- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी बने पवन जैन, मिलीं बधाईयां / Shivpuri News





Be First to Comment