Press "Enter" to skip to content

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, दो दर्जन लोग घायल

शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम पठा के पास आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली सड़क से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ट्रॉली में सवार दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 14 लोगों को काफी चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए पोहरी में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य श्रद्धालुओं का इलाज छर्च में जारी है। उक्त सभी लोग बैराड़ के ऐंचवाड़ा में स्थित मंदिर से पूजा कर वापस अपने गांव दौरानी लौट रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। 
घटना सुबह 9:30 बजे उस समय घटित हुई जब सभी श्रद्धालु ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव वापस आ रहे थे। इस दुर्घटना में ट्रॉली में सवार प्रेमवती पत्नि मनीराम आदिवासी निवासी दौरानी, सानिया पुत्री सोनू आदिवासी उम्र 7 वर्ष, दोवाबाई पत्नि चिरौंजीलाल उम्र 50 वर्ष, ज्ञानदे पत्नि ज्ञानी आदिवासी उम्र 45 वर्ष, रामकली पत्नि परमू उम्र 40 वर्ष, सुशील पत्नि लखन उम्र 40 वर्ष, रघुवर पुत्र सरवन आदिवासी उम्र 25 वर्ष, रचना पुत्री हुकुम आदिवासी उम्र 10 वर्ष, मालिक पुत्र लखन आदिवासी उम्र 13 वर्ष, दानो पत्नि सोनी आदिवासी उम्र 25 वर्ष, वुअर पुत्र लखन आदिवासी उम्र 13 वर्ष, धंती पत्नि बनवारी उम्र 40 वर्ष, छटोबाई पत्नि कमरलाल उम्र 50 वर्ष, सपना पुत्री मुंशी उम्र 25 वर्ष, सपना पुत्री मंगलिया उम्र 15 वर्ष घायल हो गए। जबकि ट्रॉली में बैठे अन्य लोगों को मामूली चोटें आई जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उन्हें घर रवाना कर दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!