शैलेन्द्र बुन्देला,दतिया
। दतिया राज परिवार के नजदीकी रिस्तेदार युवराज साहब ऑफ सिरोही गत दिवस अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे।
यहां उन्होंने महाराजा राजेन्द्र सिंह जूदेव, महाराज घनश्याम सिंह जूदेव व राज परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की तथा विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ पीताम्बरा मन्दिर पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की, उन्होंने दतिया की ऐतिहासिक इमारत सतखंडा महल की स्थापत्य कला को नजदीक से देखा तथा दतिया किला में स्थित दरबार हाल की सजावट व दरबार में लगी पेंटिग्स, जंगली जानवरों की ट्राफियां देखी व उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि महाराज घनश्याम सिंहजूदेव से जानी। इस अवसर पर दतिया राज परिवार के दामाद युवराज साहब ऑफ अर्की हर्षवर्धन सिंह जूदेव, युवराज साहब ऑफ दतिया अरुणादित्य देव भी मौजूद रहे।






Be First to Comment