पोहरी में मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के दबाव में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अनदेखी

योगेन्द्र जैन, पोहरी-पोहरी में आज विद्युत विभाग का आदर्श विद्यालय प्रांगण में मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम 2018 के अंतर्गत विद्युत बिल माफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पोहरी विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ही आमंत्रण पत्र दिए गए है जबकि पोहरी जनपद अध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा एव जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना को आमंत्रण नहीं दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बिजली अधिकारियों को ऊपर से निर्देश मिले हैं कि भाजपा के अलावा अन्य किसी भी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाए। इस प्रकार अधिकारी, कर्मचारियों को भी मजबूरी में भाजपा के रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है। जिस तरह से ऊपर से फरमान जारी किया गया है वह एक तरह से हिटरशाही ही है क्योंकि जब क्षेत्र में कोई आमजन के लिए कार्यक्रम होता है तो क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र दिए जाते हैं, न कि किसी पार्टी विशेष के जनप्रतिनिधियों को। कार्यक्रम से वंचित जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि यह सब भाजपा के दबाव में किया जा रहा है और हम इसका विरोध करेंगे। विद्युत विभाग के कनिष्ठ उपयंत्री एक कॉल रिकॉर्डिंग में यह कह रहे हैं कि ऊपर जो निर्देश आए हैं उसी के अनुसार कार्ड भेजे गए हैं।
इनका कहना है
भाजपा नेताओं के कहने पर आमंत्रण नही दिया गया है जबकि हम भी जनप्रतिनिधि है।
अरविंद चकराना, जनपद उपाध्यक्ष पोहरी




