Press "Enter" to skip to content

घर में घुसकर दो पक्षों ने की एक-दूसरे की मारपीट

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरली में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि फरियादी जयेंद्र सिहं लोधी पुत्र मलखान सिहं लोधी
उम्र 30 साल निवासी चिरली की रिपोर्ट पर आरोपी कल्लूलोधी, ऊषा लोधी, जगत सिहं लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी कल्याण सिहं लोधी पुत्र किशोरी लाल लोधी उम्र 50 साल निवासी चिरली की रिपोर्ट पर आरोपी जयेंद्र सिहं लोधी, पेज सिंह लोधी, रोहित लोधी, नारायण सिहं लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के एक- एक सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!