Press "Enter" to skip to content

जलते बेड के साथ मिला इंजीनियरिंग छात्रा का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

जलते बेड के साथ मिला इंजीनियरिंग छात्रा का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में शहर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का संदिग्ध अवस्था में जलता शव बरामद हुअर है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
घर से निकलता दिखा धुआं
राजधानी रांची के बूटी बस्ती के एक मकान के बाहर जब शुक्रवार सुबह पड़ोस की महिला पहुंची तो अंदर से धुआं उठता दिखा. तुरंत शोर हुआ, लोग इकट्ठे हुए. दरवाजा बाहर से ही बंद था जिसे खोल कर लोग अंदर आए. मकान में अंदर आने पर लोगों ने देखा कि बेड जल रहा था. बेड के अवशेष के साथ जमीन पर पड़ा हुआ था चादर में लिपटा जया भारती का शव. इंजीनियरिंग कॉलेज के पांचवे सेमेस्टर की छात्रा जया भारती का शव जब लोगों ने खोल कर देखा तो पूरी तरह जल चुका था. जया भारती के चाचा बताते हैं कि शरीर पर कपड़े तो मानों जलाने से पहले ही उतार दिए गए थे.
हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका
पिता नागेश्वर महतो के अनुसार जया अपनी बहन के साथ बूटी मोड़ स्थित घर में रहकर पढ़ती थी. कुछ दिनों से माता पिता बरकाकाना रहते थे और जया हर दिन जया बरकाकाना से कॉलेज आती थी. कल कॉलेज से बरकाकाना जाने की बजाय बूटी मोड़ स्थित घर चली गयी. बहन को भी गुरुवार को ही यहां आना था पर बीमारी की वजह से वह नहीं आ पायी और शुक्रवार सुबह वह यहां पहुंचने वाली थी. पिता कहते हैं कि उनकी बेटी बहुत सीधी थी जिसका न तो किसी लड़के से दोस्ती था और न किसी से झगड़ा झंझट. पिता और चाचा के मुताबिक हत्या की गई है.उन्होंने इससे पहले दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर की है. इधर सदर पुलिस के साथ साथ सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव व सिटी एसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना कर कार्रवाई शुरु कर दी है. फॉरेंसिक की टीम की मदद भी जा रही है. डीएसपी ने भी माना की प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला नजर आ रहा है.
रिहायशी इलाके में घर बैठे हुई इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. मामले ने एक बार फिर सूबे में जचर कानून व्यवस्था और महिला असुरक्षा की पोल खोल दी है. बहरहाल देखना यह है कि पुलिस कब तक अपराधियों को पकड़ती है और उन्हें सजा दिलाने में कामयाब होती है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!