नोएडा। ढाबों से लेकर रेस्तरां व होटल में लापरवाही के
मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा के एक रेस्तरां में
ग्राहकों को सीवर का पानी पिलाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जहां पर यह
घटना घटना वह नोएडा के सेक्टर-18 का नामी रेस्तरां है।
घटना के
मुताबिक, खाना खाने के दौरान रेस्तरां के कर्मचारियों ने ग्राहकों को सीवर
का पानी पिला दिया। मामला तब खुला जब इस पानी के सेवन के चलते तीन परिवार
के लोगों की तबीयत खराब हो गई। वहीं, पीड़ितों की शिकायत को गंभीरता से
लेते हुए पुलिस ने रेस्तरां के मैनेजर को गिरफ्तार करने के साथ उसे सील भी
कर दिया है। वहीं, घटना के बाद से रेस्तरां मालिक फरार है।
वहीं,
रेस्तरां के पानी का सैंपल मौके से ले लिया गया है। पुलिस की मानें तो
पहली नजर में देखने पर लग रहा था कि पीने के पानी में सीवर का पानी मिल गया
था। मामले का खुलासा पूरी जांच के बाद होगा।
यूं हुआ था घटनाक्रम –
नगर
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, सेक्टर-18 स्थित एक रेस्तरां
में शुक्रवार रात डॉक्टर जयेश शर्मा, महेश शर्मा और ओपी शर्मा अपने परिवार
सहित खाना खाने पहुंचे थे।
पीड़ितों के मुताबिक, खाना खाने के
बाद जब पानी पिया तो उसमें बदबू आई। हालांकि, पानी पी लिया, लेकिन इसके बाद
गंदा पानी पीने से इन लोगों को उल्टी होने लगी।
सीवर का पानी
होने के शक में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने
होटल के मैनेजर अमित मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि होटल का मालिक
पुनीत पुरी फरार है।
रेस्टोरेंट में ग्राहकों को पिलाया सीवर का पानी, मैनेजर गिरफ्तार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ अनाज मंडी में सरसों की खरीदी को लेकर विवाद, पुलिस की समझाइश से मामला शांत / Shivpuri News
- शिवपुरी में पूर्व प्रेमी शराब पिलाने के बाद नवविवाहिता को जहर पिलाया: अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया, CCTV की मदद से आरोपी पकड़ाया / Shivpuri News
- शिवपुरी में 4.80 लाख की बैंक धोखाधड़ी: रिश्तेदार पर चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से रकम निकालने का आरोप / Shivpuri News
- भाजपा विधायक पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, कांग्रेस ने एसपी से की शिकायत, आंदोलन की दी चेतावनी / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, जीआरपी जवान की सूझबूझ से महिला की जान बची / Shivpuri News






Be First to Comment