Press "Enter" to skip to content

बलात्कारी को फांसी की सजा के कानून के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि
एकात्म यात्रा सामाजिक सरोकारों से जुड़ा सांस्कृतिक अभियान है। यात्रा के
दौरान आगामी 19 दिसम्बर से 22 जनवरी तक सामाजिक समरसता का संदेश दिया
जायेगा। इस अभियान में बेटी बचाओ और महिला सुरक्षा को भी जोड़ा गया है।
यात्रा के दौरान बलात्कारी को फांसी की सजा का कानून लागू कराने के लिए
हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस के
माध्यम से एकात्म यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें
कलेक्टर सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के
लिए समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ें। इस अद्वितीय और अदभूत अभियान का
नेत्तृव संत गण करेंगे। आदि शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक
किया था। उन्होंने अद्वेत दर्शन दिया और देश की चारों दिशाओं में चार धामों
की स्थापना की। ओंकारेश्वर में उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की जायेगी।
एकात्म यात्रा के दौरान प्रदेश की प्रत्येक पंचायत और नगरों के वार्डो से
धातु के कलश में मिट्टी एकत्रित की जायेगी जिसका उपयोग प्रतिमा के आधार
निर्माण में किया जायेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!