Press "Enter" to skip to content

इंटरनेशनल ट्रेक्स पैकेट सेवा का हुआ शुभारंभ 

शिवपुरी। प्रधान डाक घर शिवपुरी में इंटरनेशनल ट्रेक्स पैकेट सेवा का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर ने फीता काटकर किया। इस सेवा के अंतर्गत कोई भी नागरिक सस्ती दरों पर ऐशिया पेसिफिक के 12 देशों ऑस्ट्रेलिया, कम्बोडिया, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिल्लीपिंस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, बियातनाम के लिए यह सेवा प्रधान डाकघर शिवपुरी से ले सकते हैं। 

बॉक्स

ईआईपीओ सेवा का किया शुभारंभ 

डाक विभाग द्वारा ईआईपीओ सेवा का शुभारंभ भी किया गया। इस योजना के तहत आरटीआई कार्यकर्ता अपनी फीस ऑनलाईन भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता को पोस्टल आर्डर खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर व्हीपी राठौर सहायक अधीक्षक डाक घर शिवपुरी द्वारा बताया गया कि इन सेवाओं का सीधा लाभ नागरिकों को मिलेगा। उनको इकॉर्स फोटो छपी डाक टिकिट तथा आरटीआई के आवेदन में सुगमता मिलेगी। इस अवसर पर पीसी राठौर, डाकपाल प्रधान डाकघर शिवपुरी बीएस, कुशवाह जी, एनके शर्मा, निकिता सोनी, श्वेता शर्मा, जी.एस मांझी, संदीप शर्मा, दुर्गेश रघुवंशी, सुभाष शर्मा, सुनील शर्मा, गणमान्य नागरिक, ग्राहक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!