Press "Enter" to skip to content

फ्यूल स्टेशन से अपराधियों ने लूटे कैश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

फ्यूल स्टेशन से अपराधियों ने लूटे कैश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पटना से सटे मोकामा इलाके में अपराधियों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया.
मोकामा के मरांची थाना अंतर्गत बादपुर गांव में एनएच 80 के किनारे रिलायंस पेट्रोल पंप पर आधा दर्जन की संख्या में रहे बदमाशों ने धावा बोलकर कैश काउंटर में रखे पैसे लूट लिए. पेट्रोल पंप कर्मियों के अनुसार आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश लुटेरे आए और पहले पेट्रोल पंप के नोजल मैन को उन्होंने अपने कब्जे में लिया.
फ्यूल स्टेशन से अपराधियों ने लूटे कैश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इसके बाद दबाव डालकर मैनेजर के केबिन को खुलवा लिया. पेट्रोल पंप के नोजल मैन को कब्जे में लेने के बाद मैनेजर के केबिन को खुलवाकर सभी लुटेरे अंदर प्रवेश कर गए तथा हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए कैश काउंटर में रखे रुपए लूट लिए. लगभग बीस हजार रूपए की लूट की बात बताई जा रही है हालांकि लूट की रकम का आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो पाया है.
मोकामा-मुंगेर एन एच 80 पर स्थित पेट्रोल पंप से पैसे लूटकर अपराधी चलते बने. पेट्रोल पंप मैनेजर ने मरांची थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है. पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में लूट की वारदात रिकॉर्ड हो गई है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!