Press "Enter" to skip to content

निलम्बित किये प्राचार्य के पक्ष में अनुसूचित जाति विभाग शिवपुरी ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सैंकड़ों की संख्या में इंकाजन हुए कलेक्टोरेट पर एकत्र

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग शिवपुरी के जिलाध्यक्ष योगेश करारे के नेतृत्व में आज अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के हुए नियम विरूद्ध निलम्बन को लेकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस  दौरान सैंकड़ों की संख्या में इंकाजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ज्ञात रहे कि अशोकनगर जिले के मुंगावली के शाासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य बी.एल.अहिरवार जिन्हें राज्य सरकार द्वारा बिना नोटिस, बिना कोई ठोस कारण व द्वेषपूर्ण भावना से निलम्बित सिर्फ  इसलिये कर दिया गया कि उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद को आमंत्रित कर दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य को निलम्बित किया जाना भाजपा सरकार की हताशा और बौखलाहट को स्पष्ट प्रदर्शित कर रहा है यह कृत्य न सिर्फ भाजपा सरकार का तानाशाहीपूर्ण आदेश है बल्कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर घोर निंदनीय भी है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र शर्मा, मुन्नालाल कुशवाह नपाध्यक्ष, अनिल शर्मा नपा उपाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, अनिल शर्मा उत्साही, विजय शर्मा, राकेश गुप्ता, हरीश खटीक सेवादल, ओम जाटव, मुकेश परिहार, कमलकांत जाटव, सुधीर आर्य, पवन शर्मा आईटी सैल,वीरेन्द्र खटीक, कपिल भार्गव, सत्यम नायक, पुनीत शर्मा, डॉ.अशोक बेडिया,वीरेन्द्र खटीक, बंटी शर्मा पोहरी, मदन देशवारी,मनोज रघुवंशी, जसराम धाकड़, कुसुम नामदेव, सुशीला जाटव, सरला दुबे, रामवती आदिवासी, पिस्ता आदिवासी, गिरवर सिंह गुर्जर, राजेन्द्र शिवहरे सहित सैंकड़ों इंकाजन शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!