
शिवपुरी। जिले के मायापुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चिंनोदि में पिता-पुत्र का जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज पुत्र ने पिता पर तलवार से हमला बोल दिया, जिससे पिता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खलक सिंह लोधी निवासी चिंनोदि का अपने पिता जुझार सिंह लोधी उम्र 50 वर्ष ने जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते खलक सिंह ने जुझार सिंह पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे जुझार सिंह मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारे पुत्र पर मामला दर्ज कर लिया है।




