खबर का असर- खरई चैक पोस्ट प्रभारी शशि भारद्वाज को हटाया

शिवपुरी। कोलारस में सम्पन्न हुए उपचुनाव के बाद निर्वाचन आयोग के आदेशों के पालन में शिवपुरी जिले से उन अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था जिन्होंने कोलारस उपचुनाव में तैनात रहते हुए ड्यूटी की थी, लेकिन निर्वाचन आयोग के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए खरई आरटीओ वैरियर प्रभारी रहे शशि भारद्वाज का स्थानांतरण होने के डेढ़ से दो माह पुन: इसी बैरियर पर आकर बतौर प्रभारी पदस्थ हो गए हैं। 
इस मामले को फास्ट समाचार द्वारा प्रमुखता के साथ ‘ऊँची पहुंच की दम पर शशि ने फिर संभाली खरई बैरियर की कमान, अवैध वसूली के लगे आरोपÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद परिवहन आयुक्त हरकत में आया और परिवहन प्रधान आरक्षक शशि भारद्वाज का संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में स्थानांतरण कर दिया, वहीं आरक्षक देवेन्द्र दांगी को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ग्वालियर भेज दिया गया।