Press "Enter" to skip to content

छात्र-छात्राओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, एक दर्जन घायल

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया के पास अलसुबह कोटा से झांसी छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही श्रीनाथ ट्रेवल्स की बस चालक की लापरवाही के कारण पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य छात्र-छात्राएं घायल हो गईं जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त सभी छात्र-छात्राएं दीपावली त्यौहार पर अवकाश के कारण अपने घर वापस आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि कोटा से चलकर झांसी आने वाली श्रीनाथ ट्रेवल्स की बस क्रमांक आरजे 20 पीबी 3377 आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे ग्राम सलैया के पास स्थित राजस्थानी ढाबे के पास पहुंची तभी अचानक से बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में चित्रकूट निवासी प्रिया पुत्री सुरेशचंद द्विवेदी उम्र 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गईं जिनका इलाज निजी अस्पतालों में कराने के बाद उन्हें झांसी ले जाया गया जिस कारण उनके नाम स्पष्ट नहीं हो सके। बताया जाता है कि बस में 50 के लगभग छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। जिनमें से कई सुरक्षित रहे और झांसी के लिए रवाना हो गए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!