Press "Enter" to skip to content

इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा, गुना से शिवपुरी के बीच चलाया गया इलेक्ट्रॉनिक इंजन


शिवपुरी। गुना से शिवपुरी रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूर्ण हो गया है जिसकी टैस्टिंग के लिए मंगलवार को ट्रैक पर इलैक्ट्रिक इंजन चलाया गया। जिसमें  किसी तरह से कोई भी समस्या नहीं आई। अब शिवपुरी से ग्वालियर के बीच रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेजी से चल रहा है। कार्य की प्रगति को देखकर लगता है कि 2019 के अंत तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे गुना ग्वालियर के बीच ट्रेनों के फेरे भी बढ़ जाएंगे और क्षेत्रवासियों को इसका फायदा मिलेगा। ज्ञात हो कि गुना से शिवपुरी के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का काम दो चरणों में होना था। जिसमें पहले चरण में गु ना से बदरवास और दूसरे चरण में बदरवास से शिवपुरी का काम पूरा किया गया। बदरवास से शिवपुरी के बीच के काम को पूरा करने की समय सीमा रेलवे के महाप्रबंधक उदय सिंह विजयवर्गीय ने जून तक दी थी, लेकिन रेलवे ने यह काम समय सीमा से एक माह पूर्व मई माह में ही पूरा कर दिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!