Press "Enter" to skip to content

पत्नी गई आरती देखने, उधर पति ने लगा ली फांसी

Image result for फांसी

बामौरकला। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पटपरा मोहल्ले
में एक युवक ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने
मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पत्नी मीरा बाई ने बताया कि वह कुछ माह पहले
पिछोर से आकर बामौरकला के पटपरा मोहल्ले में भेगीलाल राय के मकान में
किराए से रहते थे। उसका पति मजदूरी करता है । बुधवार रात को वह गणेश जी की
झांकियां देखने के लिए गई हुई थी लेकिन जब वह वापस आई तो उसका पति प्रभुलाल
फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने
घटना स्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!