Press "Enter" to skip to content

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिखाई अपनी ताकत

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव एवं रामनवमी, दुर्गाविसर्जन एवं दशहरा त्यौहारों को मद्येनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों एमएम अस्पताल चैराहा ,अग्रसेन चैराहा,माधव चैक,फिजिकल रोड,सुभाष पार्क,काली माता मंदिर ,झांसी तिराहा  गुरुद्वारा चैराहा ,राजेश्वरी रोड बाद एम.एम. अस्पताल चैराहा पोहरी चैराहा होतेे हुए कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी शिवपुरी सुरेश चंद्र दोहरे रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी देहात परि. डी.एस.पी. कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राकेश शर्मा, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. सुरेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि.गोपाल चैबे, थाना प्रभारी बम्हारी उनि. अजय जाट, सुबेदार भानूप्रताप सिकरवार,सुबेदार गायत्री इटोरिया स्वयं उपस्थित रहे। शिवपुरी सब डिविजन के समस्त थानों एवं पुलिस लाईन का बल एवं उत्तर प्रदेश  पी.ए.सी. एवं 18वीं बटालियन शिवपुरी, 23वी बटालियन भोपाल, 13वीं बटालियन ग्वालियर के लगभग 200 जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!