Press "Enter" to skip to content

पोषण आहार के पैकेट में मरा काकरोच निकला

khargone news 15 09 2017खरगोन। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने
के लिए शासन द्वारा आंगनवाड़ियों के माध्यम से पोषण आहार का वितरण किया जाता
है। शासन इस पोषण आहार को बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
बताता है लेकिन पोषण आहार के पैकेट में अब पोषण आहार के साथ मरे हुए कॉकरोच
भी निकलने लगे हैं। जब इस संबंध में किसी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की तो
पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी कर दी। वहीं घटना के बाद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी गलती भी स्वीकार की।
ग्राम श्रीखंडी में
बुधवार को गर्भवती महिला संतोषी बाई को पोषण आहार के दो पैकेट दिए थे।
महिला ने एक पैकेट का उपयोग कर लिया। दूसरे पैकेट को जब खोला तो उसमें मरा
कॉकरोच निकला। पोषण आहर के पैकेट से निकले मरे कॉकरोच को देखकर महिला सहित
सभी परिजन सकते में आ गए। परिवार के सदस्य रितेश गुर्जर ने बताया कि पोषण
आहर के पैकेट में मरा कॉकरोच निकलना विभागीय लापरवाही का नतीजा है।
परिजनों ने बताया कि एक्सपायरी है पैकेट
महिला
के परिजन ने बताया कि पैकेट पर मई 2017 लिखा हुआ था। परिजन रितेश ने बताया
कि इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी बताया है। उसने मामले को
गंभीरता से लेते हुए परिजनों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया।
परिजनों ने बताया कि पैकेट से कॉकरोच निकलने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने
उसे अनुपयोगी बताया। साथ ही अपनी गलती भी स्वीकार की। इस संबंध में महिला
एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सुनील सोलंकी से संपर्क करना चाहा
तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!