
शिवपुरी। खनियाधांना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सान्हा से एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। मामले में किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते रोज उसकी पुत्री सुबह के समय घर से कहीं चली गई जब वह काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो ग्राम में पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका इसके बाद रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन वहां भी किशोरी नहीं मिली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment