Press "Enter" to skip to content

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर शिवपुरीकी कार्यशाला बैठक संपन्न

शिवपुरी – भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे जी के निर्देशन में सभी मंडल स्तरों पर कार्यशाला बैठक हो रही है इसी क्रम में नगर मंडल शिवपुरी अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा कार्यशाला बैठक का आयोजन किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्य वर्धन शर्मा जी, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव जी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान जी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी , श्याम प्रसाद मुखर्जी , राजमाता जी , अटल बिहारी वाजपेई जी , एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया जिसके पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष  गिर्राज शर्मा जी द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्वागत भाषण देकर उनका स्वागत किया जिसके उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय कुशवाहा जी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान जी ने युवाओं के बारे में बताया कि युवा का उल्टा होता है वायु जैसे वायु नहीं रुकती वैसे ही युवा अपने कार्य से नहीं रुकता , जिला संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव जी ने बताया युवा अपने मार्ग से विचलित ना होकर जो काम पार्टी द्वारा दिया जाता है उसे इमानदारी से निभाना है एवं संगठन मंत्री जी ने  पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई जी के  जीवन पर प्रकाश डालते हुए  उनकी अनेक बातों से  युवाओं को अवगत कराया ,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम ने बताया की हमारे अन्य क्रांतिकारी जो कि देश के लिए अपने प्राण निछावर कर गए वह युवा थे उनसे हमें कुछ सीख लेनी चाहिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा जी ने बताया कि युवाओं को किताबें पढ़नी चाहिए जिनमें हमारे देशभक्तों के बारे में विस्तार से बताया गया है और हमें विचार करना चाहिए कि हम भी देश के लिए कुछ करें एवं  शर्मा जी ने बताया की प्रदेश व देश में  अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है  जिनके द्वारा  सभी को अनेकानेक लाभ  प्राप्त हुए हैं यह सब बातें  जनता तक पहुंचाने का कार्य  युवा मोर्चा करता है एवं उन्होंने  सभी युवाओं में जोश भरते हुए कहा की इस बार प्रदेश में  चौथी बार सरकार बनाने का काम अगर कोई करेगा तो वह युवा करेगा एवं युवाओं के  दम पर भारतीय जनता पार्टी चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी एवं मंच का संचालन नगर महामंत्री हिमांशु अग्रवाल एवं आभार व्यक्त नगर उपाध्यक्ष सूरत बंसल जी ने किया नगर शिवपुरी से दीपक राठौर, सोनू कुशवाह ,राजा यादव, अनुज शर्मा ,दीपक कुशवाह ,आशीष सेठ, आशीष सेन, राहुल खटीक ,ऋषभ जैन, बिट्टू जाटव ,शुभम गुप्ता, लवेश झा ,लकी राठौर ,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!