
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंची बरौद में एक किसान की चने की फसल में आग लगने से उसकी फसल जल गई। किसान ने संदेह जताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है और उन्हीं के द्वारा उसकी फसल में आग लगाई है।
जानकारी के अनुसार ऊदल सिंह पुत्र रजनू रजक उम्र 30 वर्ष निवासी बरोद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका सिंकदर, लोकेन्द्र, बहादुर और विजय रजक निवासीगण ऊंची बरौद से जमीनी विवाद चला आ रहा है और उसे संदेह है कि उसकी चने की फसल में उनके द्वारा आग लगा दी जिससे उसका 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। संदेह के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment