अमोलपठा। पुलिस ने अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर जब्त कर
लिया है। एक कार्रवाई पुलिस बल द्वारा जबकि दूसरी कार्रवाई वन टीम द्वारा
अंजाम दी गई है। चौकी प्रभारी संजीव पर्ते को सूचना मिली थी कि पारागढ़ के
समीप रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही है, जिसके पास रॉयल्टी नहीं है।
टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को रोककर रायल्टी मांगी तो
वह रॉयल्टी नहीं दे सका। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वहीं दूसरी
कार्रवाई वन टीम ने अंजाम दी। इसमें बीटगार्ड विपिन परिहार की सूचना पर
डिप्टी रेंजर मोहन गुप्ता ने टीम के साथ छापामारी कर ट्रैक्टर को रोका और
रायॅल्टी न मिलने पर जब्त कर लिया।
अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News





Be First to Comment