– गोलाकोट जी तीर्थक्षेत्र पर एक साथ पांच हजार वृक्ष लगेंगे
सचिन मोदी,
खनियांधाना , जैन समाज के सर्वोच्च संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा संयम स्वर्ण महोत्सव का भव्य समापन पूरे देश के साथ जैन तीर्थ क्षेत्र गोलाकोट जी पर भी होने जा रहा है । दिनांक 17 जुलाई मंगलवार को होने वाले आयोजन में प्रातः काल में भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक तथा सायंकाल में महा आरती का विशेष आयोजन तो रहेगा ही एवं इस अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए संयम स्वर्ण महोत्सव के समापन बेला में गोलाकोट की प्राकृतिक छटा और वातावरण को और भी सुशोभित करने के लिए एक साथ 5000 वृक्ष लगाने का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम में तीर्थ क्षेत्र गोलाकोट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री एस के जैन रिटायर्ड पूर्व डीजीपी दिल्ली पुलिस , कार्याध्यक्ष राकेश जैन वास्तुविद के अलावा श्रीमती शिल्पा गुप्ता कलेक्टर शिवपुरी , श्री राजेश जैन जिला पंचायत सीईओ , श्री बी पी पांडे एसडीएम पिछोर , श्री संजीव जैन उपायुक्त निर्वाचन भोपाल , श्री राजेंद्र मिश्रा एसडीओपी पिछोर , श्री कैलाश मालवीय तहसीलदार खनियाधाना तथा श्री राकेश शर्मा टीआई खनियाधाना मौजूद रहेंगे । इसके अलावा आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक गण भी अपने हाथों से पौधे रोपेंगे ।






Be First to Comment