Press "Enter" to skip to content

चंद महीनों में ही उखड़ी मनियर की सीसी सड़क

नगरपालिका द्वारा कराया गया था सड़क का निर्माण
शिवपुरी। सीवर प्रोजेक्ट की खुदाई के बाद नगरपालिका द्वारा वायपास रोड से मनियर क्षेत्र में बनाई गई सीसी सड़क जगह-जगह धंकसने लगी है। उक्त सड़क जब बारिश से पहले ही धंसकने लगी है तो बारिश में क्या होगा? कई जगह सड़क धंसने के बाद स्पष्ट होता है कि निर्माण एजेंसी द्वारा ठीक ढंग से रोड का भराव नहीं किया गया है तभी यह हालात बने हैं। बताना होगा कि इससे पहले सर्किट हाउस पर बनी सीसी सड़क धंस गई थी इसके बाद से शहर के सड़कों पुन: खोदकर
सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गया है। यहां बताना होगा कि सीवर प्रोजेक्ट की खुदाई के दौरान सड़क को गहरा खोदा गया था। इसके बाद सीवर प्रोजेक्ट का काम करने वाले ठेकेदार ने केवल मुरम डालकर लाइन बंद कर दी, जबकि सीसी सड़क डालने से पहले इसकी लेबलिंग और कुटाई सही तरीके से होनी चाहिए थी, लेकिन निर्माण की जल्दबाजी और ठेकेदार ने अपने फायदे के लिए काम की गुणवत्ता से समझौता किया। यही कारण रहा है कि अब यह सीसी धंसक रही है।
सही नहीं हुई मॉनीटरिंग
नगरपालिका के अफसरों ने इस सीसी सड़क निर्माण के दौरान सही मॉनीटरिंग की होती तो यह लापरवाही सामने नहीं आती। सूत्रों की मानें तो निर्माण काम से जुड़े कई जानकारों ने पहले ही सीवर खुदाई के बाद रोडों के धंसकने के बारे में सचेत करते हुए अफसरों से अच्छा काम कराने की सलाह दी थी, लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!