Press "Enter" to skip to content

लव अफेयर से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर शव जलाया

शव जलाया के लिए चित्र परिणामजिला मुख्यालय से 50 किमी. दूरी पर ग्राम थरेट के कुदारी गांव में
नाबालिग लड़की के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी लड़की को खेत पर ले
जाकर दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में शव को केरोसिन
डालकर जला दिया। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। पुलिस को दोपहर में सूचना
दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका का छतविक्षत शव जब्त कर पीएम के लिए
भेजा है। तथा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थरेट थाना
क्षेत्र के ग्राम कुदारी निवासी भगवान दास कोरी की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी
काजल का गांव के ही जाटव समाज के युवक अखलेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बताया जा रहा है कि भगवान दास ने काजल को कई बार जाटव लड़के से दूरी बनाने
के लिए कहा। पर काजल नहीं मानी तो भगवान दास ने कुछ महीने पहले उसका रिस्ता
कुदारी के पास के गांव फतेहपुर में तय कर दिया था। पर काजल गांव के ही
जाटव लड़के के साथ शादी करने अथवा भाग जाने की जिद पर थी।
बताया जा
रहा है कि बुधवार सुबह भगवान दास खेत पर काजल को साथ ले गया तथा यहां उसने
मौका पाकर काजल का उसके दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद
काजल के शव को केरोसिन डालकर जला दिया तथा मौके से भाग निकला।
जब
काफी देर तक काजल व उसका पिता घर नहीं लौटे तो मां ने खेत पर जाकर देखा
वहां काजल का जला हुआ शव पड़ा देख। उसने घटना की जानकारी थरेट पुलिस को दीं।
पुलिस ने मौका मुआयना कर शव जब्त कर पीएम के लिए भेजा है। एएसपी सुरेन्द्र
सिंह गौर के मुताबितक आरोपी के विरूद्घ हत्या का मामला दर्ज कर उसे
गिरफ्तार कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!