Press "Enter" to skip to content

पोहरी में स्वामी विवेकानंद विद्यालय में बाल मेले का किया गया आयोजन

योगेन्द्र जैन पोहरी-देश मे आज हर विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म उत्सव को बाल दिवस के रूप में मनाया गया पोहरी में भी  स्वामी विवेकानंद विद्यालय द्वारा विद्यालय में  बाल मेले के साथ  बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य भानु प्रताप सिंह धाकड़ एवम संचालिका श्रीमती शशि भरत सिंह धाकड़ द्वारा नेहरू जी के जीवन के सम्बन्ध में जानकारी विद्यालय के बच्चो को दी बताया नेहरू जी बच्चो से बहुत प्यार करते थे इस लिया नेहरू जी के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में देश मानता है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की दुकानें एवम विज्ञान मॉडल को सजाया।साथ ही छात्रों द्वारा विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। बाल मेले में अभिवावक और नागरिकों ने मेले का लुफ्त उठाया।और मेले की भरपूर प्रशंसा की। विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित पालको एवम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!