Press "Enter" to skip to content

कोलारस उपचुनाव विशेष — : ज्योतिरादित्य सिंधिया की निष्क्रियता को जन जन तक पहुँचाउगा — पूर्व छमाही विधायक

कोलारस उपचुनाव विशेष — : ज्योतिरादित्य सिंधिया की निष्क्रियता को जन जन तक पहुँचाउगा — पूर्व छमाही विधायक
संजय चिडार /8516857721
कोलारस ।। शिवपुरी के कोलारस विधानसभा में कुछ ही समय बाद विधानसभा उपचुनाव होना है। कुछ 1 माह से भाजपा के सभी मंत्री सहित मुख्यमंत्री के भी 4 दौरे हो चुके है । जिससे ऐसा प्रतीत होता है की ये चुनाव भाजपा नही पूरी मध्यप्रदेश सरकार लड़ रही है और इस चुनाव में भाजपा चुनाव दिनांक डिक्लेअर होने से करीब 1 माह पूर्व ही चुनाव की तैयारी चालू कर दी है ।।
भाजपा के मंत्री नही अलादीन के जिन्न है , जो मांगो पूरा होगा — ग्रामीण (बस चुनाव जीता दो )
कोलारस विधानसभा की जनता की माने तो इस समय जैसा समय तो हमने कभी नही देखा कि हमारे घर घर मे हर विभाग का मंत्री आ कर समस्याओ को पूछ रहा है मगर हमे भी पता है कि उपचुनाव के कारण ये लोग आ रहे है । और बस ये चुनावी वादे है फिर जीते तो शायद कुछ पूरे हो जाये और हारे हो हवा महल हो जायेगे ।।
सिंधिया की निष्क्रियता को जन जन तक पहुँचाउगा — पूर्व छमाही विधायक
अब देखने वाली बात तो ये है कि भाजपा का एक विधायक के टिकट के दावेदार पूर्व छमाही विधायक इस समय अपनी लोकप्रियता तो कुछ बना नही पाए और सिर्फ अपने ऊलजलूल बयानबाजी करके ज्योतिरादित्य के खिलाफ बोल कर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने में लगे है । और ये तो इस ये बात से भी नही चुके की भाजपा और संघ तो धेय तो सिर्फ अपनी योजनाओं और उनको जनता तक पहुचाने में रहता है ।इसी थीम पर चुनाव भाजपा जीतती है मगर ये पूर्व छमाही विधायक तो अभी विधायक बनने से पूर्व ही ज्योतिरादित्य की निष्क्रियता को जन जन तक पहुचाने की बात कर रहे है । मजे की बात तो ये है कि ये पूर्व छमाही विधायक भी इन्ही ज्योतिरादित्य की वजह से बने थे ।।
जनता के सवाल भाजपा   से …………..
अब आप ही सोचिये की क्या ऐसे व्यक्ति को भाजपा से टिकट मिलेगा ….. ?
क्या भाजपा देगी किसी दलबदलू को टिकट … ?
कल अगर सरकार कांग्रेस की आती है तो क्या गारंटी है कि ये भाजपा रहेगे ….. ?
जब आज ये अपने पूर्व आका जिनके ये पैर छूते नही थकते थे आज जब सत्ता बदली तो उनको अपशब्द बोलते नही थकते है तो क्या भरोसा है कि कल ये फिर आज वाले आकाओ को अपशब्द नही बोलेगे ….. ?
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!