Press "Enter" to skip to content

खरीदी केन्द्र पर लगी भीषण आग, हजारों बोरी वारदाना जलकर राख, देखें वीडियो

फायर बिग्रेड व टेंकरो से बुझाई आग

( खनियांधाना से सचिन मोदी की रिपोर्ट ) खनियांधाना- नगर के पौठयाई स्थित कृषि उपज मंडी में चल रहे गेहूं खरीदी केंद्र पर टीनशेड के नीचे रखे किसानों से खरीदे चना व मसूर की बोरियों में दोपहर के वक्त अचानक आग लग गई आग की लपटें तेजी से टीनशेड  के नीचे रखी हजारों बोरियों में फैल गई तथा आग की ऊंची ऊंची लपटें निकलते देख  वहां पर एकत्रित किसान इधर-उधर भागने लगे ।

आग लगने की खबर  जैसे ही मंडी में मौजूद  मॉनिटरिंग कर रहे नायब तहसीलदार कैलाश मालवीय को मिली तो उन्होंने तुरंत नगर परिषद को फायर बिग्रेड के लिए फोन लगाया तथा किसानों के साथ स्वयं अपने हाथों से टैंकरों से  पानी  डालकर आग बुझाने का प्रयास किया ।  फायर ब्रिगेड के आने पर थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया लेकिन इसमें काफी मात्रा में बारदाना जल गया तथा पानी डालने से  कई क्विंटल चना तथा मसूर भी खराब हो गई । 

इनका कहना है :

” में स्वयं मंडी में ही लगातार निगरानी कर रहा हूं जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तुरंत फायर बिग्रेड बुलाकर आग बुझा दी गई लेकिन इसमें करीब डेढ़-दो हजार बोरी का वारदाना जलकर नष्ट हो गया तथा चार – पांच क्विंटल गेहूं भी चबूतरे से नीचे गिर कर फैल गया जिसका आकलन किया जा रहा है ।

– कैलाश मालवीय
नायब तहसीलदार , खनियांधाना

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!