
शिवपुरी । पिछले लम्बे समय धूल और गड्ढों से परेशान कोर्ट रोड के दुकानदारों ने आज राहत की सांस ली है, क्योंकि कोर्ट रोड का काम अब निरंतर रूप से तेजगति से शुरू हो गया है और इतना ही नहीं एक तरफ तो डामर का कार्य भी डलना प्रारंभ हो गया हैं। इससे कोर्ट रोड़ के दुकानदारों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही हैं। उनका कहना था कि इस सड़क के डलने से धूल और गड्डों से राहत मिलेगी साथ ही दीपावली की दुकानदार भी ठीक से कर सकेंगे।
आज सुबह अस्पताल चौराहे से सब्जी मंडी तक डामर बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया था साथ ही दूसरी तरफ का कार्य प्रारंभ किया जा रहा था। हो गया और कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रही है जिसे देखते हुए व्यापारियों में हर्ष का संचार हो गया है। रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल ने काम तीव्रता के साथ शुरू होने पर व्यापारियों की ओर से कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है। काफी अड़चनों के बाद आज से कार्य निरंतर प्रारंभ हो गया है जिससे उन्हें आशा है कि दो-एक दिन में सड़क निर्माण पूर्ण हो जाएगा और आगामी त्यौहारों में उनके व्यापार पर असर नहीं पड़ेगा और दीपावली व्यापार भी अच्छा चल सकेगा।






Be First to Comment