शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र में सुबह एक पीएचई का वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित वाहन ने रोड पर रखी तीन बाइकों में टक्कर मार दी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मंदिर पर बैठे लोगों को भी वाहन ने रोंद दिया जिससे वह चोटिल हो गए। इसके बाद वाहन दीवार से टकरा गया और रुक गया। वाहन के चालक ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक चिपक गए थे जिससे वह नहीं लग रहे थे और यह हादसा हो गया। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं विधायक सुरेश राठखेड़ा भी घायलों का हालचाल जानने पोहरी अस्पताल पहुंचे।






Be First to Comment