अशोकनगर पिपरई ( एजाज खान ) :– तमाम प्रयासों के बावजूद भी ओवर लोडिंग पर अंकुश लगता नजर नही आ रहा है लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर इन बसों में सफर करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी न तो पुलिस विभाग और न ही परिवहन विभाग का अमला इस ओर कोई ध्यान देता है। जिस कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। अशोकनगर, से पिपरई जाने वाली बालाजी बस में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही थी। इतना ही नहीं बस के ओवरलोड होने के बावजूद कई लोग बस की सीढिय़ों पर लटकर सफर कर रहे थे। बालाजी बस में प्रतिदिन क्षमता से तीन गुना तक सवारियां बैठाई जा रही है। इतना ही नहीं करीब 17 से 18 यात्री बस की छत पर बैठकर सफर करते हुए देखे गए हैं। लेकिन इसके बाद भी न तो पुलिस और न ही किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी कार्रवाई तो दूर इन बसों को रोकना व टोकना तक उचित नहीं समझते। यही वजह है कि निजी यात्री वाहन संचालकों की मनमानी बढ़ रही है।आखिर क्यों परिवहन विभाग की ओर से ऐसे बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि अगर कोई सड़क हादसा होता है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा।






Be First to Comment