हॉट स्टार पर आज दिन भर व स्टार भारत पर रात 10 बजे
शिवपुरी। जब आप कोई छोटा सपना या छोटी सफलता हासिल कर लेते हैं, तो इससे आपको अगली पायदान पर ऊपर जाने का आत्मविश्वास मिलता है, और यही आत्मविश्वास आपको आपकी मंज़िल की ओर ले जाने में सहायक होता है। अभिनय के क्षेत्र में शिवपुरी में ब्लूचिलीज़ फिल्म्स के बैनर तले अभिनय का लोहा मनवाने वालेआरव कान्हा भारत भर में देखे जाने वाले *स्टार भारत* के प्रमुख शो *सावधान इंडिया* पर आ रहे हैं । आरव शिवम शर्मा के छोटे भाई हैं।
शिवपुरी के आरव कान्हा के कौसल की महारथ हॉटस्टार और स्टार भारत की टीम को भी रास आई और उन्होंने अपने प्रमुख शो *सावधान इंडिया* में आरव को मुख्य रोल दिया है। शिवपुरी में ब्लूचिलीज़ फिल्म्स के यू ट्यूब चैनल से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले आरव कान्हा ने, शिवपुरी का छोरा आरव कान्हा अब सावधान इंडिया पर नज़र आएगा।
आरव कान्हा शिवपुरी में ब्लूचिलीज़ फिल्म्स यू ट्यूब चैनल का संचालन करते हैं साथ ही मुख्य अभिनेता का किरदार निभाते हैं, ब्लूचिलीज़ के शिवपूरी में काफ़ी चाहने वाले या कहना चाहिए दीवाने हैं , जो इस चैनल के लाइक्स से ही पता चलता है । आज रात 10 बजे आरव कान्हा स्टार भारत चैनल के सावधान इंडिया पर मुख्य किरदार की भूमिका में नज़र आएंगे ।वहीं हॉट स्टार पर आज27 फरवरी को दिनभर उनका एपिसोड चल रहा है।
शिवपुरी शहर के आरव कान्हा का YouTube Channel Blue Chillies Films ने शिवपुरी में तो धूम मचा ही रखी थी लेकिन अब मुंबई में भी पहुँच गया है , इस चैनल के 5k subscribers हैं। ब्लूचिलीज़ फिल्म्स में आरव कान्हा के अभिनय पर स्टार प्लस टीम की नज़र पड़ी और टीम ने अपने प्रमुख शो सावधान इंडिया के लिए आरव का चयन किया है।आप भी शिवपुरी की इस चैनल को subscribe करें और आज रात 10 बजे Star Bharat पर सावधान इंडिया देखना ना भूलें





Be First to Comment