Press "Enter" to skip to content

बहू की मारपीट कर घर से निकालने वाले ससुरालीजनों पर मामला दर्ज  दहेज में मांग रहे थे पांच लाख  रूपए 

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के महल कॉलोनी में रहने वाली एक दहेज प्रताडि़त महिला ने अपने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपीगण पीडि़ता से दहेज में पांच लाख रूपए लाने की मांग कर रहे थे और इसी कारण उसकी आए दिन मारपीट भी करते थे। विगत 15 दिन  पूर्व आरोपियों ने उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस बीच कई बार सुलह की कोशिश की गई, लेकिन आरोपीगण नहीं माने तो पीडि़ता उनकी शिकायत लेकर थाने आ गई। 

पीडि़ता मोहनी सोनी ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में आरोपी बृजमोहन सोनी से हुआ था उस समय उसके पिता ने उसे खूब दान दहेज दिया, लेकिन विवाह के कुछ  समय  बाद ही आरोपियों ने उससे 5 लाख रूपए दहेज में और लाने के लिए कहा जिस पर पीडि़ता ने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला  देकर दहेज लाने से इंकार कर दिया। बस इसी बात से चिड़कर आरोपीगणों ने उसकी मारपीट शुरू कर दी और उसे विगत दिवस घर से निकाल दिया। बाद में वह अपने पिता के घर पहुंची। जहां पीडि़ता के पिता ने आरोपीगणों से बहुत मानमनोबल किया, लेकिन आरोपीगण बिना दहेज लिए पीडि़ता को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं हुए तो पीडि़ता ने उनके खिलाफ थाने पहुंचकर भादवि की धारा 498 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!