
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, लेकिन बुधवार को एक मौका ऐसा आया, जब शौर्य स्मारक पर आते-जाते सीएम शिवराज और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य एक दूसरे से मिले। दोनों को आपस में हाथ मिलाते देख वहां मौजूद एक बार अचरज में जरुर पड़ गया।
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को कभी एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नहीं देखा गया है, लेकिन यह तब संभव हुआ जब राजधानी के शौर्य स्मारक में ज्योतिरादित्य सिंधिया शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। जैसे ही ज्योतिरादित्य वहां से निकल रहे थे, उसी समय मुख्यमंत्री का काफिला भी आ गया।
शौर्य स्मारक से आते-जाते दोनों ही दिग्गज नेताओं की नजर एक दूसरे पर पड़ी तो वो भी मुस्कुराए बगैर नहीं रह सके। दोनों ने बड़े ही प्रेम के साथ हाथ मिलाया और एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। हालांकि दोनों ही नेताओं के बीच कोई ज्यादा देर बातचीत नहीं हो सकी, लेकिन दोनों ही नेताओं की इस तस्वीर ने सुर्खियां जरुर बटोर ली है।






Be First to Comment