Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी फोटोग्राफर यूनियन ने बांटे मरीजों को फल

शिवपुरी। फोटोग्राफर यूनियन के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजो को फल वितरित किये और जल्द स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की। एक सप्ताह पूर्व ही फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ है जिसमे निर्विरोध फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष पद पर फारूख खांन को पदस्थ किया गया है वही उपाध्यक्ष पद पर वरूण भार्गव को पदस्थ किया गया है वही अभी नई कार्यकारिणी का भी गठन होना शेष है वही नव र्निवाचित अध्यक्ष फारूख खांन का कहना है की फोटोग्राफर यूनियन के द्वारा हर माह अस्पताल मे मरीजो को फल वितरित किये जायेंगे साथ ही रक्तदान भी किया जायगा जिससे गरीब कमजोर लोगों को मदद मिल सके और यूनियन फोटोग्राफरों के हित में निरंतर कार्य करेगी। फल वितरण करने वालों मे फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष फारूख खांन उपाध्यक्ष वरूण भार्गव, धर्मेन्द्र जोशी, शिवनारायण जाटव, जगताप मोहन शर्मा, मनोज धाकड, विवेक श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राहुल रफीक खांन, रघूवीर जाटव, शहजाद खांन, इमरान अली, अमर सिंह, विनोद कुशवाह, रहमान खांन, शाकिर अली, पंकज कुशवाह, अखिलेश जोशी, पदम कुशवाह भोला और अन्य फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!