Press "Enter" to skip to content

मजदूरों की आढ़ में करैरा के बघेदरी में चल रहा अवैध रेत उत्खनन  प्रतिबंध अभ्यारण की सीमा में आता है ग्राम बघेदरी  हिरोज खान 

करैरा। अवैध रेत का कारोबार करैरा के स्थानीय रेत माफियाओं की कमाई का साधन बनकर रह गया है जो मजदूरों की आढ़ में अभ्यारण के प्रतिबन्ध क्षेत्र ग्राम बघेदरी से ग्राम के ही लोगों को चन्द पैसों का लालच देकर रेत का अवैध कारोबार करवा रहे हैं। साथ ही इस धंधे में मजदूर केवल मजदूरी के ही पैसे रेत माफियाओं से लेता है असल धंधा तो रेत माफियाओं का होता है। इस करैरा के ग्राम बघेदरी से करीब 15 से 20 रेत कारोबारी इस गांव से प्रतिदिन रेत लेकर करैरा आते है और 2500 से 2800 तक में रेत को बेचते है और मजदूरो को एक ट्राली के 600 रूपये भराई देते है जो गहरी नदी में जाकर टायर पर रखकर रेत निकालते है। जंप करैरा की ग्राम पंचायत बघेदरी में महुअर नदी पर करैरा के रेत माफिया मजदूरो की आढ़ में रेत का कारोबार करते चले आ रहे है साथ ही इन स्थानीय रेत कारोबारी ने ग्राम की सड़क, नालियों को भी कई जगहों पर उखाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है । अगर देखा जाये तो करीब 15 से 20 लोंग होंगे जो अपने मजदूरो से काम न कराते हुये गांव के ही लोंगो से रेत निकल बाते है जिससे कोई इन्हें न पकड़ते हुये गांव के मजदूरो को पकड़े अपनी परेशानी को दूसरे के सिर पर मढ़ रहे है चन्द रूपये के चक्कर में प्रतिबन्ध क्षेत्र से मजदूरो की जान जोखिम में डाल कर रेत कारोबारी रेत निकल बाते है।

बॉक्स

एसडीओ अधीक्षक बोले हमारे पास नहीं स्टाफ 

हम समय समय पर ग्राम बघेदरी के जेरवा लोकी घाट पर कार्यवाही करने जाते है, लेकिन हमारे आने की सूचना पाते ही यह नही मिलते हमारे आने से पहले यह सभी भाग जाते है हमारे पास पर्याप्त स्टाफ भी नही है केवल दो कर्मचारी है जो पूरे अभयारण में कहा कहा तक देंगे 

रणवीर सिंह यादव, अधीक्षक  

बॉक्स

इनका कहना है

हमारी सड़कें नालियां खराब कर दी हमारे गांव में खुलेआम अवैध रेत उत्खनन हो रहा है इसकी शिकायत में कर चुका हूँ हमारे गांव सीसी रोड़ और नाली भी इन रेत माफियाओ द्वारा खराब कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। केवल रोजगार गारन्टी के काम बन्द है वाकी सभी काम चालू है । 

धनीराम बाथम, सचिव 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!