Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस की कार्यवाही: अवैध शराब सहित तीन को पकड़ा

कार सहित 12 हजार से अधिक की शराब की जब्त, चैकिंग के दौरान कार्यवाही को दिया अंजाम
 
दिनारा।
दिनारा कस्बे में पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग समय में तीन आरोपियों
को 12 हजार से अधिक कीमत की अबैध शराब के साथ गिरप्तार कर लिया, साथ ही
पुलिस ने एक कार भी जप्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने
आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दिनारा थाना प्रभारी
रामराजा तिवारी ने बताया की मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात में कृष्णा
चैराहा पर चैंकिंग चल रही थी तभी आरोपी अरविन्द राय पुत्र जयराम राय उम्र
30 साल निवासी उनाव गेट बहार झाँसी की कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें दो
कारटून शराब के रखे पाए गए एक कारटून में 50 क्वाटर देशी प्लेन कीमती 2500
रूपये व दूसरे कारटून में अंग्रेजी शराब की 11 बोतले रॉयल स्टेज कीमती 4400
रूपये अवैध रूप से रखे हुए था। पुलिस ने शराब सहित कार को जब्त कर आरोपी
के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी
संजीव पुत्र प्रभुदयाल राय उम्र 33 वर्ष निवासी सहरया के पास से 24 केन
किंगफिशर बीयर जब्त की जिसकी कीमत 2880 रुपए और नरेंद्र पुत्र रामचन्द्र
राय उम्र 35 साल निवासी उनाव गेट बहार झाँसी के पास से 24 केन किंगफिशर
बीयर जब्त की जिसकी कीमत 2880 रुपए जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!