अहमदाबाद। गुजरात चुनाव को लेकर एक्जिट पोल में जीत की संभावनाओं के मद्देनजर भाजपा ने शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी ने शनिवार को बैठक कर चुनाव परिणामों की समीक्षा की।भाजपा को इस चुनाव में 120 या इससे अधिक सीट मिलती है, तो स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। संभवत: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को यह समारोह होगा। विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा काफी हद तक आश्वस्त है।विभिन्न चैनलों के एक्जिट पोल में पार्टी को 107 से 135 सीट तक की संभावनाएं जताई गई हैं। इससे भाजपा की उम्मीदों को बल मिला है। हालांकि, कांग्रेस भी 120 सीट जीतने के दावे के साथ गांधीनगर तक पहुंचने की बात कर रही है। लेकिन, यह उनका आंतरिक आंकलन है।पेशेवर विश्लेषक कांग्रेस को जीत के करीब नहीं मान रहे हैं। कोई अप्रत्याशित परिणाम आ जाए, जिसमें कांग्रेस बहुमत हासिल कर ले, तो बात अलग है। भाजपा 120 या इससे अधिक सीट जीतकर सत्ता में लौटती है, तो अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।यदि भाजपा को 110 या इससे कम सीट आती है, तो गांधीनगर सचिवालय अथवा महात्मा मंदिर में ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जा सकता है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा यदि इस चुनाव में जीत हासिल करती है, तो मोदी और शाह ही इस जीत के हीरो होंगे।भाजपा के 22 साल के शासन के बाद सत्ता विरोधी सुर भी उठने लगे थे। पाटीदार, दलित व ओबीसी आंदोलनों ने सरकार और संगठन को पूरी तरह झकझोर दिया था। पाटीदार आंदोलन के चलते ही मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को पद छोड़ना पड़ा था। भाजपा को जीत मिलने पर रूपाणी ही मुख्यमंत्री और नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री होंगे।
भाजपा ने शुरू की शपथ ग्रहण की तैयारी, अटल के जन्मदिन पर नई सरकार का गठन,
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव को लेकर एक्जिट पोल में जीत की संभावनाओं के मद्देनजर भाजपा ने शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी ने शनिवार को बैठक कर चुनाव परिणामों की समीक्षा की।भाजपा को इस चुनाव में 120 या इससे अधिक सीट मिलती है, तो स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। संभवत: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को यह समारोह होगा। विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा काफी हद तक आश्वस्त है।विभिन्न चैनलों के एक्जिट पोल में पार्टी को 107 से 135 सीट तक की संभावनाएं जताई गई हैं। इससे भाजपा की उम्मीदों को बल मिला है। हालांकि, कांग्रेस भी 120 सीट जीतने के दावे के साथ गांधीनगर तक पहुंचने की बात कर रही है। लेकिन, यह उनका आंतरिक आंकलन है।पेशेवर विश्लेषक कांग्रेस को जीत के करीब नहीं मान रहे हैं। कोई अप्रत्याशित परिणाम आ जाए, जिसमें कांग्रेस बहुमत हासिल कर ले, तो बात अलग है। भाजपा 120 या इससे अधिक सीट जीतकर सत्ता में लौटती है, तो अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।यदि भाजपा को 110 या इससे कम सीट आती है, तो गांधीनगर सचिवालय अथवा महात्मा मंदिर में ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जा सकता है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा यदि इस चुनाव में जीत हासिल करती है, तो मोदी और शाह ही इस जीत के हीरो होंगे।भाजपा के 22 साल के शासन के बाद सत्ता विरोधी सुर भी उठने लगे थे। पाटीदार, दलित व ओबीसी आंदोलनों ने सरकार और संगठन को पूरी तरह झकझोर दिया था। पाटीदार आंदोलन के चलते ही मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को पद छोड़ना पड़ा था। भाजपा को जीत मिलने पर रूपाणी ही मुख्यमंत्री और नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री होंगे।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment