
शिवपुरी। व्यय प्रेक्षक जितेंद्र सिंह आईआरएस ने रविवार को अभ्यर्थियों का व्यय लेखा रजिस्टर की जांच की। उसमें करैरा से तीन अभ्यर्थियों जिनमें भाजपा के राजकुमार खटीक, बहुजन समाज पार्टी के प्रागीलाल जाटव, आम आदमी पार्टी के अर्जुन लाल द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। जिनकी जांच व्यय प्रेक्षक द्वारा की गई। जिस में 17 नवंबर तक भाजपा द्वारा 446880 रुपए, बीएसपी द्वारा 213500 रुपए एवं आम आदमी पार्टी द्वारा 12200 रुपए व्यय किए गए हैं। शेष 12 अभ्यर्थियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत न किए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। वहीं पिछोर विधानसभा के व्यय प्रेक्षक शिवकुमार तालुंखे आईआरएस ने रविवार को जनपद पंचायत सभागार में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के व्यय की ऑडिट की। कुल 14 प्रत्याशियों में से 11 निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देने पर व्यय लेख प्रेक्षक तालुंखे द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया। ऑडिट दल में सहायक व्यय प्रेक्षक जितेंद्र भार्गव एवं मनीष गर्ग मौजूद रहे। प्रेक्षक द्वारा उपस्थित दल के सदस्यों को निर्वाचन में हो रही चूक के बारे में जानकारी दी।






Be First to Comment