स्वास्थ्य केंद्र मैं ब्यबस्थायें ठप्प,ऑफिसर बोले मुझे पता नही,स्ट्रेचर तक नही

शिवपुरी|प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसौद में सोमवार को महिलाओं की नसबंदी ऑपरेशन हुए। इस दौरान यहां स्ट्रेचर न होने से सफाई कर्मचारी इन महिलाओं को गोद में उठाकर पलंग तक ले गए। इस मामले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. संतकुमार शर्मा ने कहा कि मुझे पता नहीं चल पाया कि सफाईकर्मी महिलाओं को गाेद में उठाकर कब कमरे में ले गया।