
शिवपुरी। अमोला थाना प्रभारी रिपुदमनसिंह राजावत को दशहरे के दिन घोड़े पर सवार होकर दहशरा मिलन समारोह में जाना भारी पड गया। एसपी राजेश चंदेल ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वे लाइन में रहेंगे। राजावत का घोड़े पर सवार होकर दशहरे के दिन थाना परिसर से बाहर जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लोग नंगी तलवारें हाथ में लिए हुए थे, साथ ही डीजे बज रहा था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर उन्हें निलंबित कर दिया है।
दिनारा थाने की कमान राजवीर गुर्जर को
एसपी ने गुरुवार देर शाम जारी किए आदेश में दिनारा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय को भी बदल दिया है। उन्हें अमोला थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि दिनारा थाने की कमान राजवीर गुर्जर को सौंपी हैं। किसी तरह सुरवाया थाने की कमान दिनेश नरवरिया को सौंप दी है। जबकि सुरवाया थाने के रविन्द्र सिंह सिकरवार को लाइन अटैच किया गया है।






Be First to Comment