Press "Enter" to skip to content

भारत गैस सिलेंडरों से लोडेड वाहन का टायर फटने व सिलेंडरों में विस्फोट से लगी ट्रक में आग, जिगना पुलिस की सतर्कता से तला बड़ा हादसा

शैलेन्द्र बुन्देला।
दतिया। जिले की जिगना थाना पुलिस की सतर्कता से दतिया-दिनारा रोड पर रविवार सुबह 8 बजे यहां टोल वेरियर के पास भारत गैस सिलेंडरों से लोडेड तेज रफ्तार ट्रक के अचानक टायर फटने से तर्क में लगीआग तथा सिलेंडरों में विस्फोट से बड़ी घटना टल गईं।
दरअसल ट्रक में आग लगते ही चालक वाहन सड़क पर खड़ा कर मौके से हट गया। सिलेंडरों से भरे ट्रक से आग की लपटें उठने की खबर मिलने पर तत्काल जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंच कर सतर्कता दिखाते हुए सड़क पर दोनों ओर का ट्रेफिक रोका तथा डांग करैरा के ग्रामीणों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। 
इसके बाद फायर विग्रेड को सूचना देकर बुलाया और आग को काबू में किया।जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रोड ब्लॉक किया, घरों की बिजली बंद कराई- 
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे
थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा और जिगना स्टाफ ने तत्काल दोनों तरफ से रोड ब्लॉक कर आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया।इसके बाद डॉग करेरा के ग्रामीणों को घर से नही निकलने दिया ,लाइट भी बंद कराई गई,तेजी से फायर बिग्रेड को बुला मोके पे आग पर कंट्रोल किया।
आज मंत्री इमरती देवी करेंगी सम्मान- 
जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा को आज गणतंत्र दिवस समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सम्मानित करेंगी। उन्हें यह सम्मान हाल ही में 25 हजार के ईनामी बदमाश अनिल यादव को हथियार सहित गिरफ्तार करने दिया जा रहा है

। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!