Press "Enter" to skip to content

जिगना पुलिस ने पकड़ा यूपी का ईनामी लुटेरा

शैलेन्द्र बुन्देला, दतिया। 
जिले की जिगना थाना पुलिस ने यूपी के वांटेड लुटेरे को हथियार सहित दबोचने में  सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने  10000 का ईनाम घोषित किया था। 
एसपी मनोज श्रीवास्तव के निर्देशन एवं एएसपी आर डी प्रजापति, एसडीओपी बडौनी धर्मेंद्र तोमर के मार्गदर्शन में जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर झांसी उप्र के ग्राम भोजला निवासी 10 हजार रूपए के ईनामी
आरोपी रवि 26 पुत्र जगदीश यादव को नवाबाद झांसी से गिरफ्तार।
आरोपी के विरुद्ध मारपीट,चोरी,लूट,हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने के थाना सीपरी बाजार झांसी तथा थाना जिगना में 12 अपराध पंजीबद्ध हैं। 
आरोपी 
जिगना के अपराध में 2018 से था फरार ,न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट साथ ही 20-12-19 को कटीली ग्राम में विधुत मोटर चोरी के अपराध में भी था वांटेड ।
आरोपी कि गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक  दतिया द्वारा 10000/ रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी की 
  गिरफ्तारी में जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा,सउनि महेश श्रीवास्तव, आर रविन्द्र,धर्मेन्द्र,दिलीप,राजीव धर्मेन्द्र पडेरिया,दीपेश अमर की सराहनीय भूमिका रही

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!