
शिवपुरी। एसडीओपी अनुभाग पिछोर अनुराग सुजानिया द्वारा अपने अनुविभाग के अंतर्गत अवैध शराब का कारोबार करने वाले, जुआ खेलने वालों की धरपकड़ करने हेतु पुलिस को निर्देशित किया था। इसी आदेश के पालन में मायापुर थाना प्रभारी परमानंद शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर से बुधवार को शाम करीब 4 बजे मायापुर स्कूल के पास भगवान सिंह पुत्र रामनाथ कुशवाह उम्र 28 वर्ष, संजू पूत्र निहाल सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष और अटल पुत्र परशराम केवट उम्र 42 वर्ष निवासीगण मायापुर को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 5520 रुपए व एक ताश की गड्डी जब्त की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment