Press "Enter" to skip to content

वरिष्ठ अभिभाषक गजेन्द्र यादव को मातृशोक

शिवपुरी। अपने आंचल की छांव से प्रतिवर्ष मातृत्व दिवस को साकार करने वाली 65 वर्षीय श्रीमती रमा देवी का आकस्मिक निधन 14 मई मातृत्व दिवस को ही हो गया। स्व.रमा देवी युवा यादव महासभा के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ अभिभाषक गजेन्द्र सिंह यादव की माताजी थी। स्व.रमा देवी के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर व्याप्त है। शुरू से ही धर्म कर्म काण्ड और महिलाओं के उत्थान को लेकर स्व.रमा देवी के विचार खुले हुए थे वह परिवार, समाज में महिलाओं की विशेष भूमिका के लिए कुछ ना कुछ करती रहती। इसी बीच उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और वह इसी स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर अस्वस्थ रही और असमय इस दुनिया को छोड़कर अलविदा हो गई। स्व.रमा देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है जिसमें उनके पुत्र रघुवीर यादव, गजेन्द्र यादव व मोहन यादव हैं। स्व.रमा देवी के निधन पर शहरवासी, व्यावसाई, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, अभिभाषक आदि ने अपनी शोक संवेदनाऐं व्यक्त कर अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शहर के मुक्तिधाम में उनकी देह को अंतिम विदाई दी गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!