
खनियाधाना :– खनियॉधाना नगर मे गणाचार्य परम पूज्य श्री विराग सागर महाराज जी के परम शिष्य परम पूज्य मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज एंव परम पूज्य मुनि श्री विदेह सागर जी महाराज ने चतुर्मास की स्थापना की वर्षाकाल की इस बेला में मुनि श्री ने उपवास रखकर केशलॉंच किया 12/07/2017 के प्रवचन में मुनि श्री ने कहा कि जीवन मे हमेशा नई सोच के साथ ऑगे बढ़ना चाहिऐ मोह राग द्वेश को छोडकर वैराग्य की तरफ कदम वडावें महाव्रतो का निर्दोष पालन कर मोक्ष मार्ग पर कदम बडावे महाव्रतो एंव केशलौंच क्रिया के बारे मे मुनि श्री ने कहा पॉच महाव्रतो मे एक अहिंसा महाव्रत एंव मुनि के 28 मूल गुणो मे अहिंसा मूल गुण तथा 6 विशेष गुणो मे केशलोंच अस्नान , एक करबट से लेटना , पैदल विहार , एक समय आहार पानी , उपसर्ग एंव परिषह सहना सभी का मूल उद्देश छह काय के जीबो की रक्षा करना है| प्राणी माल का ह्रदय हमारे किसी भी कार्य से न दु:खे प्रत्येक समय इसी भावना के साथ अपने छह आवस्यको का पालन मुनि करते है इसी को देखते हुये आज दि. 12/07/017 को मुनि श्री द्वारा अपनी क्रियायो से वर्षाकाल की स्थापना करली है लेकिन विशेष प्रभावना हेतु खनियॉधाना जैन समाज ने 16/7/017 को वर्षाकाल महोत्सब मनाने का निर्णय लिया है | दोपहर 2 बजे से ध्वजारोहण से कार्यक्रम प्रारम्भ होकर कलश स्थापना मुनि श्री के मंगल प्रवचन के बाद बाहर से पधारे सम्मानीय अतिथियो के भोजन एंव आवास की समुचित व्यवस्था समाज द्वारा की जायेगी !






Be First to Comment