Press "Enter" to skip to content

सिगनल ट्रेनिंग स्कूल, आई.टी.बी.पी. द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

शिवपुरी। सिगनल ट्रेनिंग स्कूल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, शिवपुरी ने स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में उनके जन्मदिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर एम. ए. बेग, सेनानी, सिगनल ट्रेनिंग स्कूल, आई.टी.बी.पी. शिवपुरी के नेतृत्व में प्रात: 0700 बजे से 0745 बजे तक रन फॉर यूनिटी के आह्वान हेतु समस्त पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से माधव चौक, शिवपुरी तक रन फॉर यूनिटी कर मार्च पास्ट किया गया।

तदोपरान्त 8.30 बजे एम. ए. बेग, सेनानी, सिगनल ट्रेनिंग स्कूल, आई.टी.बी.पी. द्वारा समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई एवं अपील की गई कि राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उसके बाद एम. ए. बेग, सेनानी, सिगनल ट्रेनिंग स्कूल, आई.टी.बी.पी. शिवपुरी के नेतृत्व में ही आई.टी.बी.पी. शिवपुरी कैम्प से पदाधिकारियों का एक दल ग्राम रामपुरा, अमोल पठा, करैरा में गया जिसमें समस्त पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से पूरे गांव में रन फॉर यूनिटी मार्च पास्ट किया गया एवं ग्रामवासियों को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में अवगत करवाया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!