बाबरिया ने राज्यपाल को बताया बीजेपी का एजेंट
शिवपुरी/राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों ने जब पूछा कि कांग्रेस के महासचिव दीपक बाबरिया ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भाजपा का एजेंट बताया है तो झा ने जबाव देते हुए कहा कि अगर बाबरिया ने राज्यपाल के विरूद्ध ऐसे शब्द कहें तो तो यह संविधान का अपमान हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक पद है और बाबरिया द्वारा ऐसी बयानबाजी करना सही नहीं है। इस पर मध्यप्रदेश सरकार से केस दर्ज करने की मांग कर उचित कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।




Be First to Comment