Press "Enter" to skip to content

नवदुर्गा समिति न्यू ब्लॉक परिसर में नवरात्रि अवसर पर सुन्दर काण्ड का आयोजन

शिवपुरी- शहर के बीचों बीच नवदुर्गा समिति न्यू ब्लॉक द्वारा इन दिनों बड़े भव्य तरीके से श्रीनवदुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है। गत दिवस माता के दरबार में भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन मण्डली के द्वारा किया गया जिसमें संगीत की सु-मधुर लहरों के बीच श्रीसुन्दकाण्ड पाठ हुआ। सुन्दरकाण्ड पाठ आयोजन के लाभार्थी शिखरचंद, अरूण, तरूण एवं अभय कोचेटा परिवार रहा। इसके अलावा माता के दरबार में आकर्षक झांकी भी सजाई गई जो श्रद्धालुजनों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर कोचेटा परिवार द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ समापन पर माता की महाआरती एवं उपस्थितजनों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा प्रतिदिन नवदुर्गा समिति न्यू ब्लॉक शिवपुरी के द्वारा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से माता के दरबार में कई कार्यक्रमों आयेाजित किए जा रहे है जिसमें ना केवल धर्मप्रेमीजन महिला-पुरूष बल्कि बच्चे भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। 

लुधावली में बालिकाऐं मना रही बड़े उत्साह के साथ नवदुर्गा महोत्सव

श्रीनवदुर्गा समारोह के दौरान वार्ड क्रं.17 लुधावली में ग्वाल धर्मशाला परिसर में इन दिनों ग्वाल समाज की बालिकाओं द्वारा बड़े भव्य स्तर पर मॉं शेरावाली की आराधना की जा रही है। यहां प्रतिदिन बालिकाओं के ग्रुप द्वारा रात्रि के समय माता की आरती पश्चात सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयेाजन किया जाता है। जिसमें बालिकाऐं नृत्य, भजन और गीत प्रस्तुति के द्वारा अपने प्रतिभा कौशल का परिचय भी देती है। प्रतिभागी केा उचित पुरूस्कार के रूप में कोई भी मॉं की पूजा से जुड़ी सामग्री प्रदान कर सम्मान किया जा रहा है ताकि भक्ति भाव की जागृत अन्य बालिकाओं व माता-बहिनों एवं बालकों में भी आए। आयोजन समिति की सभी बालिकाओं द्वारा समस्त धर्मप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमॉ शेरावली दरबार लुधावली स्थित ग्वाल धर्मशाला में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील श्रद्धालुजनों से की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!