
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र
अंतर्गत ग्राम ईसरी पर ट्रोला चालक द्वारा अचानक बे्रक लगाने से पीछे आ रही
एक कार ट्रोला में घुस गई जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो जिन्हें
उपचार हेतु बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस से प्राप्त
जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 33 जी 2443 में सवार होकर शिशुपाल
यादव, लक्ष्मण राजपूत एक अन्य जा रहे थे तभी ग्राम ईसरी के पास स्थित
पंजाबी ढाबे के सामने ट्रोला क्रमांक एनएल 01 के 9063 के चालक ने तेजी व
लापरवाहीपूर्ण वाहन चलाते हुए अचानक बे्रक लगा दी जिससे कार ट्रोला में घुस
गई और तीनों कार सवार घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रोला लेकर चालक मौके से
भाग निकला, घायलों को ढाबा संचालक राजवीर सिंह पुत्र जगदेव सिंह सिख द्वारा
अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद घटना की रिपोर्ट बदरवास थाने में दर्ज
कराई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment